Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा मुख्यालय पर 28 अगस्त को होगा बलिया जिले के समाजवादी नेताओं का जुटान

-मिशन 2022
-बनेगी विधानसभा चुनाव की रणनीति, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सहित कई और नेता हो सकते हैं सपा में शामिल
-सपा में शामिल हुए सिकंदरपुर के शेख अहमद अली “संजय भाई” भी ले सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद

बलिया: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर से जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जिले के सभी जिम्मेदार नेताओं को सपा मुख्यालय लखनऊ 28 अगस्त को बुलाया है। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और उनकी टीम सभी नेताओं को सूचना देने में व्यस्त है।
सपा मुख्यालय पर जिले के सभी जिम्मेदार लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा चुनाव की रणनीति बताएंगे और मिशन 2022 का मंत्र भी देंगे। उम्मीद है कि पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता अंबिका चौधरी सहित कई लोग उस दिन ही पुनः समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। संभावना यह भी है कि हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता शेख अहमद अली ” संजय भाई” भी उस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। मुख्यालय पर लोगों के जुटान के सिस्टम को लेकर सभी गंभीर हैं। 28 को क्या क्या लखनऊ होगा यह अभी घोषित नहीं है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking