Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी पार्टी की पहली सूची में बलिया जिले की चार विधानसभाएं!

-विधानसभा चुनाव 2022
-बलिया नगर, बांसडीह, फेफना और सिकंदरपुर से पार्टी ने तय किया नाम
-रसड़ा, बेल्थरारोड और बैरिया के लिए अभी जारी है पार्टी का मंथन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा चुनाव 2022 के बिगुल बजने में ज्यादा विलंब नहीं है। सभी पार्टियां अपने चुनावी गणित पर फोकस वाले विधान पर कार्य रहे हैं। भाजपा अपनी सरकार बचाने तो सपा अपनी खोई सरकार पाने की जुगत में हैं तो बसपा भी दोनों को चित्त कर अपने पुराने दिन की तरफ जाने का इंतजाम कर रही है।
समाजवादी पार्टी चुनावी मूड को एक्टिव करना चाह रही है और अगस्त माह में ही लगभग 150सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करने की सोच रही है। सपा की पहली सूची में बलिया की सात में सेचार विधानसभा सीट सपा की पहली सूची में शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार तय ओ गए हैं। पार्टी ने हालांकि अभी इसका एलान किया नहीं है पर नाम भी तय हो गए हैं। समाजवादी पार्टी को जिले की तीन सीट पर ही उम्मीदवार तय करने हैं।चारों विधानसभा में कौन कौन उम्मीदवार हैं यह तो सपा की पहली सूची आने के बाद पता चलेगा पर “बलिया समाचार” ग्रुप के पास है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking