Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी पार्टी की सदस्यता तो नई, पर कूट-कूट कर भरा दिख रहा “समाजवाद”

-मिशन 2022
-आम और खास सभी के बीच पसंद किए जा रहे शेख अहमद अली “संजय भाई”
-बलिया जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में लोग कर रहे अपने महबूब की प्रतीक्षा

बलिया : किसी ने यह शेर कहा है…..

अभी तो परिंदे शुमार करना है,
फिर बताएंगे किसका शिकार करना है।
तुम्हें गुरुर है ऐ दरिया अपनी बेकश लहरों पर,
हमें भी जिद है दरिया को पार करना है।।

मिशन 2022 में यह शेर बलिया जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत सटीक बैठ रहा है। विधानसभा क्षेत्र के हर दिल अजीज शख्स शेख अहमद अली “संजय भाई” ने वैसे तो समाजवादी पार्टी की सदस्यता नई ग्रहण की है पर उनमें कूट कूट कर समाजवाद भरा है। यही कारण है कि गुलाबों की नगरी कहे जाने वाले सिकंदरपुर क्षेत्र का यह शख्स प्रदेश और देश में सबकी पसंद बनता जा रहा है। सिकंदरपुर क्षेत्र में तो जनता अपने हर दिल अजीज को अखिलेश जी वाली साइकिल लिए बेहतरी से आने की प्रतीक्षा में है।
शेख अहमद अली “संजय भाई का समाज से प्यार समाजवादी पार्टी में आने के बाद नहीं है। उनके परिवार के सभी सदस्य जिनकी कमाई बहुत खास है वे अपने हिस्से का दान संजय भाई के हाथों समाज के लोगों की भलाई के लिए खर्च कराते हैं। मदरसा हो या स्कूल यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा देना इनका प्रमुख उद्देश्य है। बदले में फीस नहीं लेते। अचानक कोरोना का संकट आ गया तो सिकंदरपुर में इस शख्स ने लाखों खर्च कर आक्सीजन देने वाले आधुनिक सिलेंडर और सिस्टम को मंगाया। जिसको भी आवश्यकता हुई वह जाकर ले आया। यह बातें तो कम हैं संजय भाई समाज के लिए हमेशा पूरे मनोयोग से तैयार रहते हैं। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश नहीं देश के सबसे बेहतरीन राजनीतिज्ञ व्यक्तित्व कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें समाजवादी टोपी पहना समाजवादी पार्टी की सदस्यता विधिवत ग्रहण करा दी। समाज के लिए समर्पित शख्स समाजवादी हो गया तो मानो सिकंदरपुर के लोगों के लिए स्थिति सोने पे सुहागा जैसी हो गयी। लोग खुशी से फूलों नहीं समा रहे हैं कि अखिलेश जी ने अब जाकर अंगूठी के लिए नगीना चुना है। लोग पलक बिछाए इंतजार करने लगे हैं। लोगों की यह भी मांग होने लगी है कि जो शख्स हम सभी का इतना सुनता हो वह सरकार को अपने इलाके का दर्द सुना सके समाजवादी पार्टी अध्यक्ष जी को ऐसा सोचना चाहिए। संयोग से विधानसभा चुनाव भी होना है क्या शेख अहमद अली”संजय भाई” सिकंदरपुर में विधायक संजय यादव को टक्कर देंगे। हालांकि यह लोगों की मंशा है सिकंदरपुर विधानसभा के लिए सपा के पास मो. रिजवी, शोएबुल इस्लाम, जुबेर सोनू, वलिउल्लाह खां आदि लोग भी विधानसभा टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी अपनी चुनाव चिह्न वाली साइकिल किसे देंगे इसका निर्णय होना शेष है।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design