


-अखिलेश संदेश साइकिल यात्रा
-गांधी इंटर कॉलेज से प्रारंभ कर नगर पंचायत में ही करेंगे भ्रमण

बलिया : समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर शेख अहमद अली “संजय भाई” सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी साथियों के दिलों में उतरने के लिए साइकिल चलाने का निर्णय किया है। सोमवार से वह साइकिल चलाने का सिलसिला प्रारंभ कर अखिलेश जी का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे।
साइकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह होने के साथ ही साथ आम लोगों की आवश्यकता पूर्ति का साधन भी है। इसकी सवारी कर शेख अहमद अली संजय भाई जहां खास से आम हो जाएंगे वहीं लोगों के दिलों में उतरेंगे। यात्रा यह अब अनवरत चलेगी। अखिलेश संदेश यात्रा के नाम पर इलाके में समाजवादी पार्टी की नीतियों को सबके सम्मुख रख मिशन 2022 को सपा के पक्ष में करने का पूरे मनोयोग से प्रयास होगा। जनता ने वैसे भी 2022 बाई बाईसाइकिल करने का मन बना ही लिया है। अखिलेश संदेश यात्रा में समाजवादी पार्टी के सदस्यों के बीचका प्यार भी दिखेगा। इस कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति शोएबुल इस्लाम वरिष्ठ सपा नेता ने उपजिलाधिकारी से लेकर रखी है। सिकंदरपुर में शेख अहमद अली संजय भाई संग लोगों की कतार बढ़ती ही जा रही है।
9768 74 1972 for Website Design