Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में हो सकती है संजय की संजय से जंग

-मिशन 2022
-भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं संजय यादव तो समाजवादी पार्टी से टिकट मांगा संजय भाई ने
-समाजवादी पार्टी नेतृत्व को करना है टिकट का निर्णय, अल्पसंख्यक समुदाय के कई की दावेदारी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा का चुनाव 2022 में होना है। सभी दल इसे मिशन 2022 का नाम दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में तो वैसे जंग है ही पर क्रांतिकारी जिला बलिया की स्थिति कुछ और ही है।मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में तो टिकट की जंग है ही सत्ताधारी भाजपा के सीटिंग विधायक और मंत्री के खिलाफ भी टिकट मांगने वालों की भरमार है।
बात बलिया जिले की सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां का नजारा भी प्यारा है। भारतीय जनता पार्टी के संजय यादव यहां विधायक हैं तो यहां भी दो या तीन लोग टिकट मांगने की कतार में हैं। मनोरमा देवी और अक्षय यादव ने तो सड़क पर पोस्टर लगाया है। लेकिन सर्वाधिक प्रिय स्थिति तो समाजवादी पार्टी की ही है। यहां से सपा बहुत दिनों से अल्पसंख्यक समुदाय को टिकट देती रही है तो इस बार अल्पसंख्यक समुदाय के चार लोगों ने टिकट मांगा है। मो रिजवी के अतिरिक्त टिकट मांगने वालों में शेख अहमद अली “संजय भाई”, डा. शोएबुल इस्लाम, जुबेर सोनू और वलिउल्लाह शामिल हैं। सपा नेतृत्व को इस बार अल्पसंख्यक समुदाय में चयन करने का मौका मिला है। देखना है क्या होता है पर लोगों में यह चर्चा है कि सिकंदरपुर विधानसभा में इस बार संजय Vs संजय होगा। यानी भाजपा संजय यादव को तो समाजवादी पार्टी संजय भाई को टिकट देगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking