Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश मोहन यादव का आगमन दूबे छपरा में 19 को

-चुनावी जनसभा

-बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में करेंगे जनसभा

शशिकांत ओझा 

बलिया : लोकसभा चुनाव अब बलिया में भी रफ्तार पकड़ने लगा है बड़े राजनेताओं के आने का क्रम शुरू हो गया है। 19 मई को बलिया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करेंगे।

विधानसभा क्षेत्र बैरिया के पीएन इंटर कालेज के मैदान में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार मोहन यादव की जनसभा दिन में 11:30 बजे आयोजित होगी। लोकसभा क्षेत्र बलिया में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले बड़े नेताओं में मोहन यादव पहले नेता हैं। हालांकि नीरज शेखर का नामांकन कराने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आए थे। भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर ने जनसभा में सभी के सहभागिता की अपील की है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking