

बलिया : सिकन्दरपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 11 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के कठौड़ा में हुई अनीश शर्मा (निवासी खरीद) की हत्या के मामले में हत्यारोपी तथा उसके शरणदाता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
सिकन्दरपुर पुलिस सर्विलांस सेल के माध्यम से घटना के सफल अनावरण का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को एसआई गणेश पाण्डेय मय हमराह ने सर्विलांस सेल व मुखबीर की मदद से धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506 भादवि तथा बढोत्तरी धारा 120B भादवि से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अनुज राय पुत्र ओमप्रकाश राय (निवासी कठौड़ा) तथा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को शरण देने वाले अभियुक्त अविनाश राय उर्फ मिया राय पुत्र बृज कुमार राय (निवासी लिलकर) को भारत आपार्टमेन्ट द्वारिका, नई दिल्ली सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों को न्यायालय द्वारिका कोर्ट नई दिल्ली के समक्ष प्रस्तुत कर ट्राजिट रिमाण्ड लेकर बलिया पहुंची पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई गणेश पाण्डेय, एचसी राकेश यादव व वेद प्रकाश दूबे, कांस्टेबल रत्नाकर यादव व विमल सिंह शामिल रहे।



9768 74 1972 for Website Design