Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

148 करोड़ की सड़क,स्पोर्ट्स कालेज और सैनिक स्कूल विधानसभा की उपलब्धि

-विधायक संजय यादव का प्रेसवार्ता
-हर गरीब को पक्का आवास पीएम, सीएम का लक्ष्य, सिकंदरपुर नगर में मिले 2000 बने 1400

बलिया : हर कसौटी पर प्रदेश अगुवा था पर सपा बसपा सरकार की नीतियों से पिछड़ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे बड़ी मेहनत से पटरी पर किया है। प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज चल रही है। कोविड काल से विकास की गति थोड़ी धीमी हुई है कारण लोगों की जान बचाना जरूरी था। उक्त बातें विधायक सिकंदरपुर संजय यादव ने तहसील में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। वे सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धि बता रहे थे।
कहा सपा और बसपा की सरकारों ने सूबे की छवि खराब की। कारोबारियों का पलायन हुआ औ रयुवाओं को बाहर जाना पड़ा। योगी जी ने राज्य में लगातार काम कर बदलने का सफल प्रयास किया। आज प्रदेश उद्योग स्थापना में 14 से दो नंबर पर है। विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धि बताते हुए कहा सिकंदरपुर नगर में 2000 आवस स्वीकृत थे 1400 बने हैं। सड़कों को ठीक कराया 148 करोड़ की सड़क बनी। स्पोर्ट्स कालेज का काम चल रहा है। 20 करोड़ का मुख्य भवन बनने जा रहा है। खरीद दरौली पुल निर्माण हो रहा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज खुलवाया और केन्द्र सरकार के सहयोग से सैनिक स्कूल पूर में बनने जा रहा है। पुरुषोत्तम पट्टी में विद्युत उपकेंद्र बना। गांवों के जर्जर तारों को बदल केबिल लगा। आदर्श नगर योजना में सिकंदरपुर को शामिल किया गया। एक पुलिस चौकी बनी। शीघ्र ही विकास का और नमूना भी दिखेगा। इत्र उद्योग को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास हो रहा है

Advertisement

7489697916 for Ad Booking