-समाजवादी युवजन सभा बलिया की संपन्न हुई बैठक
-नव पदाधिकारियों को वितरित हुआ मनोनयन पत्र
बलिया:-समाजवादी युवजन सभा बलिया की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव की अध्यक्षता में पार्टी संपन्न हुई। बैठक में संगठन के नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र मिला। सभी का माल्यार्पण भी हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभुनाथ यादव ने कहा कि आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है, इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता अभी से जी जान से जुट जाएं। वर्तमान की भाजपा सरकार से पूरे देशवासी परेशान हो चुके हैं और भाजपा सरकार शासन के प्रत्येक मोर्चे पर विफल है।

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धनजी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश का आम जनमानस त्राहिमाम कर रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीकांत गिरि मुन्ना ,अमित शाह, जवाहर यादव ,मुन्ना भाई, मनीष पांडेय धन्नू, नरेंद्र यादव, संतोष यादव, गोविंद यादव, अजित पासवान ,सेराज , नजीर रफत, कमलेश भारती ,कल्पनाथ नागेंद्र ,सभाजीत यादव गुड्डू, बृजेश ,सौरभ ,सुनील चौहान, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव नितेश पाठक ने किया।
9768 74 1972 for Website Design