Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

जिले में धूमधाम से मना सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

-अस्पताल में हुआ फल वितरण, हुआ रक्तदान और समारोह

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन जिले में धूमधाम से मना। सपा कार्यालय पर जहां कोविड नियम का पालन करते हुए समारोह हुआ और केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई वहीं नगर विधानसभा के कार्यकर्ता गणों द्वारा रक्तदान और जिला अस्पताल में फल ब्रेड का वितरण किया गया।

अस्पताल में बांटा फल किया रक्तदान भी, काटा केक

बलिया नगर विधानसभा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सुबह जिला अस्पताल पुरुष एवं महिला अस्पताल के मरीजों के बीच फल दूध ब्रेड का वितरण किया गया। अजय यादव विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में नारद राय पूर्व मंत्री के आवास पर जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सभी लोगों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई एवं अपने नेता के लंबी उम्र की कामना की ।विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर नारद राय पूर्व मंत्री द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया।

जिला कार्यालय पर कोविड नियम सहित काटा केक, दीर्घायु की कामना

समाजवादियों ने एक जुलाई को पार्टी कार्यालय पर कोविड नियमों का पालन करते हुए बहुत ही धूमधाम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना किया। इस सुअवसर पर पार्टी जनों ने केक काट एक दूसरे को खिलाया तथा अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में किये गए जनपयोगी कार्यों एवं उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला।

(-जिला कार्यालय पर केक काटते कान्हजी)

(नारद राय के आवास केक काटते सपा जन)

इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय, जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव, जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी”, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक मंजू सिंह, जय प्रकाश अंचल, सुभाष यादव, गोरख पासवान ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान लक्षमण गुप्त, संजय उपाध्याय, अनिल राय, डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, बंशीधर यादव, रामजी गुप्त, जय प्रकाश यादव मुन्ना, अजीत मिश्र, कामेश्वर सिंह सहित सैकड़ों नेता मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking