

-धार्मिक आस्था और आयोजन
-वातावरण को शुद्ध और समाज को समृद्ध करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित होगा यज्ञ का तीन आयोजन


बलिया : धार्मिक आस्था का महासागर माना जाने वाले गायत्री परिवार का धार्मिक आयोजन जिले में वृहद होने वाला है। अक्टूबर से जनवरी महीने के बीच जिले में 51 पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाना है। गायत्री परिवार ने प्रत्येक ब्लॉक में तीन यज्ञ करने की रणनीति बनाई है।



गायत्री परिवार बलिया के प्रमुख विजेंद्र चौबे के अनुसार गायत्री परिवार समाज को समृद्ध करने और वातावरण को शुद्ध करने के दृष्टिकोण से आयोजित कर रहा है। बताया कि समाज और वातावरण को शुद्ध समृद्ध करने के कई आयोजन गायत्री परिवार करेगा। बताया कि गंगा को शुद्ध करने की भी कार्ययोजना तैयार है। जिले में11 हजार पौधों को रोपित कर पर्यावरण के क्षेत्र में भी परिवार अपने कदम बढ़ाएगा। बताया कि जिले में 17 ब्लाक हैं। प्रत्येक ब्लॉक में तीन न्याय पंचायतें हैं। पंच कुंडीय महायज्ञ प्रत्येक न्याय पंचायत में आयोजित होगा। बताया कि यज्ञ के लिए टीम तैनात कर दी गई है। आयोजन की रणनीति तैयार कर दी गई है।