Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

कटानरोधी कार्य और बाढ़ पीड़ितों को लेकर काफी गंभीर हैं जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल

-किया फिर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भ्रमण

-लोगों से कहा पानी बढ़ रहा है, स्थिति देख पहुंच जाए बाढ़ राहत शिविर में

-सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने भी दर्ज कराई अपनी कुछ शिकायतें

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बाढ़ ग्रस्त इलाकों में कटानरोधी कार्य और बाढ़ पीड़ितों को लेकर काफी गंभीर हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ने पुनः बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने बैरिया क्षेत्र के सुघर छपरा व गोपालनगर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात किया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने सुघरछपरा में कटानरोधी कार्यों को देखा। अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा को निर्देश दिया कि अभी भी अगर कोई काम थोड़ा बहुत छूटा हो तो उसे पूरा करा दें। हर हाल में सभी तटबन्ध और स्पर सुरक्षित रहने चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी गोपालनगर पहुंचीं। वहां नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से बातचीत कर कहा कि अब पानी बढ़ रहा है, इसलिए अपनी स्थिति को देखते हुए बाढ़ राहत शिविरों में रहने के लिए चले जाएं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति में जिला प्रशासन की ओर से भोजन, पानी, चिकित्सा, पशुओं के लिए चारा सहित हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान सपा के विधायक जयप्रकाश अंचल ने भी जिलाधिकारी से मुलाकात की और कुछ स्थानीय शिकायतें दर्ज कराईं। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking