उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

बोलेरो में लदी 156 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब संग एक हुआ गिरफ्तार

-दुबहड़ पुलिस को सफलता

-गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी पुलिस को मिला

शशिकांत ओझा

बलिया : दुबहड पुलिस ने शनिवार को एक बोलेरो में लदी 18 पेटी (155.5 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब संग एक अभियुक्त को दुबहड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद.हुआ।

उ0नि0 जयशंकर प्रसाद राठौर मय हमराही फोर्स द्वारा बलिया से बिहार जाते समय अखार ढाले पर अभियुक्त अमावश कुमार यादव पुत्र हीरालाल निवासी दलन छपरा पकड़ी थाना दोकटी को बोलेरो में लदी 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 155.52 लीटर के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास एक अदद नाजायज व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। दुबहड़ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के सिपुर्द किया।