Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

डीजल पेट्रोल गैस की बढ़ी कीमत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

-बैलगाड़ी मार्च
-प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सड़क पर उतरे जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ता
-शहर के सभी मार्गों पर भ्रमण कर स्टेशन पर की सभा, सरकार का विरोध

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत पेट्रोल और डीजल तथा रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ती कीमतों के खिलाफ, जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेस भवन से कांग्रेस जनों ने सिलेण्डर और झण्डा बैनर लेकर बैलगाड़ियों का पाँच किलोमीटर का बिरोध यात्रा निकाली। यह मंहगाई के खिलाफ विरोध यात्रा कांग्रेस भवन से शेरे चित्तु पाण्डेय चौराहा से होते हुए सतीश चन्द्र कालेज,से चन्दशेखर आजाद नयाचौक से रामलीला मैदान होकर गाँधी चौक शहर से महिला हास्पिटल से रेलवे स्टेशन पर पँहुच कर धरना सभा में परिवर्तित हो गई। धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में सिर्फ मंहगाई का ही विकास हुआ है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेसी सड़क पर संघर्ष करने को तैयार है। इस दौरान इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना उपाध्याय, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूनम पांडेय, व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा सिंह, वरिष्ठ नेता फुलबदन तिवारी, पिछड़ा प्रकोष्ठ विभाग के जिलाध्यक्ष दिनबन्धु यादव ने सभा को संबोधित किया। धरना प्रदर्शन यात्रा में सैकड़ों कांंग्रेस जन शाामिल हुए।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking