Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा और बसपा दोनों ही चाह रहे भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाना : केशरी

-नगर पंचायत चितबड़ागांव

-निवर्तमान चेयरमैन और निर्दल उम्मीदवार केशरीनंदन त्रिपाठी ने लगाया आरोप

-भाजपा उम्मीदवार, पूर्व मंत्री उपेंन्द्र तिवारी और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को कहा भ्रष्टाचारी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पंचायत चितबड़ागांव में बहुजन समाज पार्टी का उम्मीदवार जितता रहा है पर इस बार भाजपा का उम्मीदवार चुनाव जितेगा। यह कहना है निवर्तमान चेयरमैन और निर्दल उम्मीदवार केशरीनंदन त्रिपाठी का।

नामांकन करने माडल तहसील पहुंचे केशरीनंदन त्रिपाठी ने बसपा प्रमुख मायावती पर तो कोई कटाक्ष नहीं किया पर बसपा को खूब सुनाया भी। विधायक उमाशंकर सिंह का नाम तो लिया नहीं पर कुछ छोड़ा भी नहीं। कहा कि कुछ अदृश्य शक्तियां बसपा में हमारा विरोध करती हैं। और वो किसी को पनपने देना नहीं चाहती हैं। कहा वैसे भी पूरे प्रदेश में बसपा का एक भी विधायक नहीं निकला।

जो अपने को विधायक कह रहा है वह पैसा देकर चुनाव जीता है। इसीलिए बसपा की हैसियत प्रदेश में जीरो है। यह जीरो की स्थिति बसपा के बीच में खेल करने वालों की वजह से है। यह भी कहा सारी पार्टियां भाजपा की मदद कर रही हैं। कहा सभी बेकवर्ड गेम खेल रहे हैं। बलिया रसड़ा के बाद चितबड़ागांव का नाम लेकर कहा कि सपा और बसपा ने बैकवर्ड उम्मीदवार उतार भाजपा को रास्ता दिया है। केशरीनंदन त्रिपाठी ने भाजपा उम्मीदवार, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर भी कई आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचारी कहा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking