Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री की ताई के निधन से निरस्त हुआ बलिया का कार्यक्रम

-भ्रमण कार्यक्रम निरस्त

-पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी थीं मृतक समंद्रा देवी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 20 मई को प्रस्तावित बलिया दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री को गोरखपुर में पं. हरिशंकर तिवारी के साथ बलिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता करनी थी।

प्रस्तावित गोरखपुर और बलिया दौरे का कार्यक्रम रद्द होने की वजह सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ताई समद्रा देवी का निधन रहा। इटावा जिले के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समद्रा देवी (84) का निधन शनिवार तड़के तीन बजे हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। समद्रा देवी नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्व. रतन सिंह यादव की पत्नी और दुनिया से 20 वर्ष पूर्व विदा हो गए सैफई महोत्सव के संस्थापक स्व. रणवीर सिंह यादव की माता थीं। अंतिम संस्कार का समय 11:30 का रखा गया जिस कारण अखिलेश यादव गोरखपुर और बलिया नहीं आ पाए। अखिलेश यादव को बलिया में रसड़ा थाना क्षेत्र के अजीजपुर खड़सरा में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के स्व. पिता जी की तेरही में श्रृद्धांजलि देनी थी पकड़ी थाना क्षेत्र के धड़सरा में टीडी कालेज बलिया के दिवंगत छात्र नेता हेमन्त यादव को श्रृद्धांजलि अर्पित कर परिवारीजनों से बात करनी थी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking