Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कांग्रेस जनों ने भावपूर्वक मनाया दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन

-राहुल गांधी बर्थडे

-जिला कार्यालय केक काटा और किया पौधरोपण भी

-ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह पिलाया लोगों को शर्बत 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने वरिष्ठ औऋ दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बहुत ही समारोहपूर्वक माहौल में मनाया। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जनों ने केक काटते हुए पौधरोपण भी किया वहीं ग्रामीण इलाकों में जगह जगह स्टाल लगाकर लोगों को गर्मी से राहत के लिए शर्बत पिलाया।

जिला कांग्रेस कमेटी बलिया कार्यालय पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय के सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केक काटकर व मिष्ठान्न वितरण कर बधाईयाँ दिया। तत्पश्चात आम और लीची के 21 पौधों का पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सचितानन्द तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, विजय मिश्रा, अभिनव तिवारी गोलू, रूपेश चौबे, मणिनाथ तिवारी, सन्तोष चौबे, हरिकेन्द्र सिंह, सिद्धनाथ तिवारी, ऊषा सिंह, धीरेन्द्र ओझा, फुलबदन तिवारी, रामेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन डाँ. विजया नन्द पाण्डेय ने किया।

इसी क्रम में बांसडीह में पुनीत पाठक और गड़वार में जैनेन्द्र पांडेय ने स्टाल लगखकर लोगों को शर्बत पिलाया। नगर के कदम चौराहे पर भी शर्बत का स्टाल कांग्रेस जनों द्वारा लगाया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking