अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राज्य

एकौनी गांव में आयोजित ऐतिहासिक विराट कुश्ती प्रतियोगिता में दिखा पहलवानों का दम 

-रक्षाबंधन पर्व पर

-जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने किया दंगल का उद्घाटन

शशिकांत ओझा

बलिया : विकासखंड गड़वार के ग्राम सभा एकौनी में बुधवार को परंपरा के अनुसार विराट कुश्ती की भव्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। जदयू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 30 जोड़ी पहलवानों में दंगल प्रतियोगिता में अपने दांव पेंच का प्रदर्शन किया। 

1942 से अनवरत आयोजित होने वाले इस विराट दंगल का उद्घाटन जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने किया। मुख्यअतिथि के रूप मे फ़ीता काट कर तथा पहलवानो का हाथ मिला कर उद्घाटन किया। दूर-दूर से पहलवान आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर आदि जगहों से आकर अपना जोड़ा मिलवा कर अनेकों कलाओं का प्रदर्शन दिखाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवलेश सिंह ने कहा कि भारत की शान कही जाने वाली कुश्ती विधा को संरक्षित करने के प्रयास के क्रम में एकौनी गांव का यह प्रयास सराहनीय है।

इस मौके पर पहलवान जगदीश सिंह, वेदप्रकाश सिंह, फौजदार सिंह, विवेकानंद सिंह, राजकमल, कपिलदेव, सुरेश धुसिया, राजनारायण सिंह, शेषनाथ सिंह, अनिल सिंह , पीडी सिंह, अमरजीत सिंह, दीपक सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका प्रभुनाथ यादव, मोगा पहलवान ने निभाई। आयोजक जिला कुश्ती संघ के सचिव कविलास सिंह ने सबके प्रति आभार जताया।