Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सनबीम स्कूल बलिया और आरके मिशन स्कूल सागरपाली के बाल वैज्ञानिक करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

-राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस

-मिर्जापुर में एक दिसंबर से आयोजित है 31वां राज्यस्तरीय आयोजन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तर के आयोजन में प्रतिभग हेतु जिले के चार बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। दो छात्र सनबीम स्कूल बलिया के तो दो छात्र आरके मिशन स्कूल सागरपाली के हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय आयोजन 01 से 03 दिसंबर को विद्या शंकर पब्लिक स्कूल अदालहत मिर्जापुर में किया गया है। राज्य स्तर के निर्णायक मंडल द्वारा सभी जिलों से जिला स्तर पर चयनित 147 प्रतिभागियों में से 100 टीमों का चयन राज्य स्तर के लिए किया है।

बलिया जिले से 04 बाल वैज्ञानिकों समृद्धि सिंह और पायल सिंह (आरके मिशन स्कूल सागरपाली) अथर्व मिश्रा और आयुष राव (सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया) चयनित किये गए हैं। बलिया जिले के चयनित सभी बाल वैज्ञानिक जिला समन्वयक डॉ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।

बलिया जिले से चयन होने पर एकेडमिक कोआर्डिनेटर डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, आरके मिशन स्कूल के प्रिंसिपल लाला रत्नेश्वर, डायरेक्टर हर्ष श्रीवास्तव, सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल डॉ अर्पिता सिंह, डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह ‘गामा”, राष्ट्रीय बाल विज्ञान की सचिव सुमन सिंह, शिव प्रकाश राय, नीतीश पांडेय ने शुभकामनाएं दी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking