Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ का मंडलीय चुनाव बलिया में संपन्न

-संगठनात्मक निर्वाचन

-जिला पंचायत के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में हुआ अधिवेशन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ का मंडलीय अधिवेशन और चुनाव रविवार को जिला पंचायत के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में संपन्न हुआ। मंडल के तीनों जनपदों के सदस्यों ने विनोद कुमार यादव को सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुना। सम्मेलन में सभी कर्मचारियों ने एक स्वर से पुरानी पेंशन की भी मांग सरकार से की।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय पांडेय ने सहभागिता की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से अपील किया कि कर्मचारी हित के लिए विभाग और सरकार से सौहार्द पूर्ण वातावरण में संघर्ष करें। कर्मचारी हित और संगठन हित की बात सभी कर्मचारी नेताओं ने की।

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में संगठन के मंडलीय संगठन का चुनाव हुआ। चुनाव में तीनों जनपद (बलिया, मऊ, आजमगढ़) के सदस्यों को अपना प्रतिनिधि चुनना था। एक बार तो ऐसा लगा कि संगठन के पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए मतदान कराना होगा। परंतु बाद में सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सचिव चुन लिया गया।

संगठन के मंडलीय अध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार यादव, राहुल पाठक मंडलीय, सचिव के रूप में और संतोष कुमार राव को मंडलीय संगठन सचिव के रूप में चयन हुआ।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking