Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिला विज्ञान क्लब की प्रदर्शनी में सनबीम स्कूल बलिया के बच्चों को प्रथम स्थान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिला विज्ञान क्लब द्वारा सनबीम स्कूल बलिया में जिला स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी अतिथियों ने मेजबान सनबीम स्कूल के बच्चों को ही प्रथम स्थान से नवाजा।

जिला विज्ञान क्लब द्वारा सनबीम स्कूल बलिया में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां सनबीम स्कूल अगरसंडा, एमएनबी स्कूल नसीरपुर, द होराइजन स्कूल गड़वार के बच्चों ने प्रतिभाग  किया था। इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने सॉफ्ट ब्रांड टेक, वोल्कैनो, ट्रांसप्लांटेशन, बायोगैस, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, व्हीकल पार्किंग, वॉटर प्यूरीफिकेशन, फर्टिलाइजर तकनीक, हाइड्रो एक्जोवेटर आदि का मॉडल प्रस्तुत किया।  विज्ञान प्रदर्शनी में अतिथियों ने बच्चों के विभिन्न मॉडल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस प्रतियोगिता में सनबीम के बच्चों ने प्रथम स्थान,  एमएनबी स्कूल के बच्चों ने द्वितीय तथा होराइजन के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ प्रतिभा त्रिपाठी पूर्व प्राचार्या सतीश चंद्र कॉलेज, डॉ अशोक सिंह जूलॉजी विभाग, डॉ सीमा वर्मा एचओडी जंतु विज्ञान विभाग सतीश चंद्र कॉलेज, डॉ सुधा राणा जूलॉजी विभाग टीडी कॉलेज प्रमुख रूप से रहे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुधीर कुमार सिंह की भूमिका प्रमुख रूप से रही। मुख्य अतिथि ने बच्चों को वैज्ञानिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का सुझाव दिया। उनके कार्यों व प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें नित आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया।

विद्यालय के निर्देशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने विज्ञान के अविष्कार, खोज एवं प्रासंगिकता के बारे में बच्चों को विस्तार से समझाया। उनके मॉडल्स की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की। इस दौरान विद्यालय के प्रशासक, कोऑर्डिनेटर एवं विज्ञान के समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking