अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने हजारों को खिलाया दही-चूड़ा

-मकर संक्रांति मिलन समारोह

-आयोजन के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन

-राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव भी रहे मौजूद

शशिकांत ओझा

बलिया : माल्देपुर मोड़ पर युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने रविवार को मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजन में रोहित कुमार सिंह ने हजारों लोगों को दही -चूड़ा भी खिलाया। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन रहे। 

मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह द्वारा आयोजित मकर संक्रांति मिलन समारोह के उद्घाटन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व ज़िलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे। 

रोहित कुमार सिंह द्वारा आयोजित विशेष सराहनीय आयोजन में हज़ारों लोगों ने अतिथियों के साथ दही-चूड़ा ग्रहण कर सुखद अनुभूति की। हभी ने आयोजन की मनोयोग से प्रसंशा की। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कलाकारों ने दही चूड़ा में गुड़ के साथ संगीत का मिठापन भी परोसा।

One Reply to “युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने हजारों को खिलाया दही-चूड़ा

Comments are closed.