अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह से मिल पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने व्यक्त किया शोक

शशिकांत ओझा

बलिया :  चितबड़ागांव नगर पंचायत के पुर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह के इंजिनियर पुत्र बलराम सिंह (35) के आकस्मिक निधन सुन पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी उनके घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।

पूर्व मंत्री ने बृज कुमार सिंह का दुख बांटा और कहा विधाता की मर्जी के आगे सभी विवश हैं और दुख सहना ही पड़ता है। परिवार के अन्य सदस्यों को देख उनकी चिंता करते हुए खुद को मजबूत करना पड़ेगा। सनद रहे चितबड़ागांव नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह जी के पुत्र की असामयिक निधन दिल्ली में हो गया था। निधन की सूचना के बाद पूरा इलाका मर्माहत है।