Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

16 लाख से अधिक बच्चों किशोरों को दी जाएगी पेट से कीड़ा निकालने की दवा

-राष्ट्रीय कृमि दिवस

-जनपद में 10 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बनी योजना

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद के 16 लाख बच्चों, किशोरों को पेट से कीड़ा निकालने वाली दवा की खुराक देने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग का है। 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस का आयोजन भी होगा। आयोजन की तैयारी और समीक्षा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार  आयोजित बैठक में में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही दिवस पर एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े (कृमि) निकालने की दवा खिलाना सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी ने बताया कि एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों- किशोर-किशोरियों की आंत में कृमि संक्रमण का खतरा रहता है। कृमि मनुष्य की आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए मानव शरीर से जरूरी पोषक तत्व खाते रहते हैं। यह कृमि संक्रमण अस्वच्छता के कारण फैलते हैं। संक्रमित मिट्टी के संपर्क में आने पर कृमि संक्रमण संचारित होता है। कृमि को पेट से निकालने के लिए दवा अवश्य खानी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी ब्लॉक के अधीक्षक /प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, कार्यवाहक जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking