अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चिलकहर विधानसभा के पूर्व विधायक हो सकते हैं लोकसभा बलिया के सपा योद्धा

-मिशन लोकसभा चुनाव 2024

-पूर्व विधायक सनातन पांडेय के साथ पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की भी चर्चा

-पूर्व अंबिका चौधरी पर भी पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का ध्यान

शशिकांत ओझा

बलिया : भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की दुंदुभीं बजाने ही वाला है। देश के सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया के टिकट पर सभी की नजर है। समाजवादी पार्टी में इस बार योद्धा बनने में सर्वाधिक चर्चा विधानसभा चिलकहर के लो पूर्व विधायकों पर ज्यादा है। सनातन पांडे पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह पूर्व विधायक के नाम की गहन चर्चा कर रही है हालांकि इन दोनों पूर्व विधायकों को प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की भी बड़ी चुनौती है।

लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा टिकट वितरण का काम चर रहा है। लोकसभा संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का योद्धा कौन होगा यह तो अभी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही जानते हैं पर बलिया में तीन की चर्चा चोरों पर है। पूर्व उम्मीदवार रहे पूर्व विधायक सनातन पांडेय के साथ चिलकहर के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की भी चर्चा माउथ मीडिया पर हैं। इन दोनों संभावित उम्मीदवारों को पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की बड़ी चुनौती है।

समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार ही बलिया में भाजपा संग मजबूत लड़ाई देगा। दो बार से यह सीट भाजपा के हिस्से में जा रही है। पहले बलिया सीट को समाजवादी सीट माना जाता रहा है। देखिए इस बार सपा और भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी और परिणाम किसके पक्ष में जाएगा।