Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रेस के साथ बैठेंगे बलिया लोकसभा से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पांडेय लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी बात मीडिया के साथ साझा करेंगे। उनके साथ इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष भी रहेंगे। आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर होगा।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता सुशील पांडेय “कान्ह जी” ने बताया कि समाजवादी पार्टी के बलिया लोकसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बुधवार को प्रेस के साथियों के साथ वार्ता करेंगे। वार्ता का विषय क्या होगा के सवाल पर कहा कि यह उम्मीदवार के दिल की बात है। प्रेसवार्ता में इंडिया गठबंधन के ,भी घटक दलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking