Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के अति करीबी भोला ओझा से मिले नीरज शेखर, मांगा स्नेहिल आशीष

-लोकसभा चुनाव

-जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से मिल आशीष मांग रहे भाजपा उम्मीदवार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वरिष्ठ उपेंद्र तिवारी के अति करीबी कपूरी निवासी भोला ओझा से मुलाकात कर भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर ने स्नेहिल आशीष मांगा। मुलाकात भोला ओझा के फेफना स्थित आवास पर हुई।

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर लोगों के बीच जाकर उनका स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे हैं। गुरुवार को जहुराबाद जनसंवाद के लिए जाते समय एनएच पर फेफना के पास स्थित भोला ओझा के आवास पर भाजपा उम्मीदवार का काफिला रुका। भाजपा उम्मीदवार भोला ओझा से जाकर मिले और उनका स्नेहिल आशीष मांग। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी ओझा, छोटू ओझा और कपुरी के ग्राम प्रधान अभय वर्मा भी मौजूद रहे। भोला ओझा ने नीरज शेखर को कीर्तिमान भव का आशीर्वाद दिया। भोला ओझा और नीरज शेखर की चुनावी रणनीति समीकरण को लेकर लंबी मंत्रणा भी हुई। भोला ओझा पूर्व मंत्री के फेफना विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक करीबी माना जाता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking