
शशिकांत ओझा
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के क्रम में तीन उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। जहां फेफना थानाध्यक्ष को पैदल करते हुए पुलिस लाइन में भेंज दिया है वहीं चौकी इंचार्ज बिचलाघाट को प्रोन्नत करते हुए थानाध्यक्ष भीमपुरा बनाया गया है। भीमपुरा थानाध्यक्ष को थाना फेफना की कमान सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थानाध्यक्ष फेफना विश्वदीप सिंह को पुलिस लाइन भेंज दिया है। बोलचाल की भाषा में इसे लाइन हाजिर होना कहा जाता है। उप निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय को थानाध्यक्ष भीमपुरा से थानाध्यक्ष फेफना बनाया गया है। चौकी प्रभारी बिचलाघाट रंजीत विश्वकर्मा को थानाध्यक्ष भीमपुरा का प्रभार दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में सभी ने अपना अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।



