अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया मेरी कर्मभूमि… लड़ेंगे और जीतेंगे का दावा कर रहे बसपा उम्मीदवार लल्लन

-लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया

-दावा जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

-कहा परिवर्तन के मूड में लोकसभा क्षेत्र, बलिया को नया सांसद

शशिकांत ओझा

बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लल्लन सिंह यादव चुनाव में बलिया मेरी कर्मभूमि है। लड़ेंगे और जीतेंगे का दावा कर रहे हैं। उनकी लड़ाई भाजपा के नीरज शेखर और समाजवादी पार्टी के सनातन पांडेय से है। उनका कहना है कि जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। बलिया लोकसभा क्षेत्र की जनता मूड बना चुकी है। बलिया को नया सांसद मिलना तय है।

बसपा उम्मीदवार ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाथ भी बलिया के अधिकांश गांव शुद्ध पेयजल और अच्छी सड़क के लिए तरस रहे हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो इस समस्या के समाधान और बलिया के विकास के लिए अपनी जान लगा दूंगा। बसपा उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद अर्जित कर रहे हैं। लल्लन सिंह यादव का दावा यह भी है कि वह नेता नहीं जनता का भाई और बेटा बनने आया हूं। हमें यहां राजनीति नहीं जनसेवा करना है। लल्लन सिंह यादव ने कहा कि उनका नामांकन नौ मई को होगा। कहा शासन सत्ता की चंकाचौंध लोगों को क्षणिक भर केवल इधर उधर कर सकती है। परिणाम परिवर्तन नहीं। परिणाम जनता ने परिवर्तन का अंकित कर दिया है।