अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

श्री विष्णु महायज्ञ : धार्मिक रंग में रंगी चैन राम बाबा की ऐतिहासिक धार्मिक नगरी

-धार्मिक अनुष्ठान
-चैनराम बाबा समाधि स्थल पर चल रहा भव्य श्री विष्णु महायज्ञ
-कथावाचिका लाडली किशोरी के श्रीमुख से कथा सुन रहे श्रद्धालु
-नगर पंचायत सहतवार अध्यक्ष सरिता सिंह जुटीं मनोयोग से सेवा में
-वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने भी यज्ञ की सफलता को झोंकी ताकत
-श्रद्धालुजनों की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी पूरी तरह मुस्तैद

शशिकांत ओझा

बलिया : नगर पंचायत सहतवार में सिद्ध संत चैनराम बाबा की समाधि स्थल पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ से पूरा सहतवार पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा दिख रहा है। कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, पाचांग पूजन के बाद लगातार आहूति चल रही है। आहूति के निकले धुंए से पूरा माहौल भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत है।

चैनराम बाबा समाधि स्थल पर श्री विष्णु महायज्ञ चल रहा है। महायज्ञ की आहूति के बाद श्रद्धालु भक्तों को प्रसिद्ध कथावाचिका लाडली किशोरी अपने श्रीमुख से कथा श्रवण करा रहीं हैं। लाडली किशोरी की कथा में भी गजब की भक्ति बयार बह रही है। महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, उनको शुद्ध पेयजल और आवश्यक सेवाएं मिले इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह पूरे मनोयोग से जुटीं हैं। महायज्ञ की सफलता के लिए वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी है। महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के सवाल पर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी भी अपनी टीम लेकर पूरे मनोयोग से जुटे हैं। नगर पंचायत सहतवार में इन दिनों पूरी तरह भक्ति की बयार बह रही है।