Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

योगा की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मानित हुईं बलिया की शिक्षक करिश्मा वार्ष्णेव

-68वीं विद्यालयी क्रीडा प्रतियोगिता

-श्रीशिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीकादेवरी में व्यायाम शिक्षक हैं करिश्मा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : माध्यमिक शिक्षा परिषद के श्रीशिवप्रसाद गुप्ता इंटर कालेज टीकादेवरी नगपुरा की व्यायाम शिक्षक करिश्मा वार्ष्णेव को मऊ के प्रतिभा निकेतन विद्यालय में इनके विद्यालयी क्रीडा योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौका था विद्यालयी क्रीडा प्रतियोगिता के मंडलीय योगा प्रतियोगिता का रहा।

68वीं विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता के योगा की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को आयोजित रही। अपने स्कूल की दो बच्चियों को लेकर करिश्मा भी पहुंची थी। करिश्मा के विद्यालयी क्रीडा योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजकों ने माल्यार्पण करते हुए मोमेंटो भेंट किया। सम्मान के दौरान आयोजन स्थल पर मौजूद खिलाड़ियों और अतिथियों को बताया गया कि करिश्मा वार्ष्णेव मंडलस्तरीय  बालिका क्रिकेट की चयनकर्ता हैं साथ ही साथ वह अंडर 19 प्रदेश क्रिकेट टीम की कोच भी हैं। 67वीं विद्यालयी  प्रतियोगिता में अंडर 19 बालिका क्रिकेट टीम राष्ट्रीय विजेता हुई थी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking