Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

करिश्मा वार्ष्णेव और अजीत सिंह बाबू चुनेंगे क्रिकेट की अंडर 19 क्रिकेट टीम

-बने चयनकर्ता

-मैनपुरी में आयोजित प्रादेशिक क्रिकेट प्रतियोगिता में चुनी जाएगी प्रदेश की टीम

-प्रदेश की टीम के तीन चयनकर्ताओं की सूची में दो नाम बलिया जनपद से ही

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला प्रादेशिक क्रिकेट टीम (अंडर-19) चुनने का दायित्व बलिया के दो व्यायाम शिक्षकों करिश्मा वार्ष्णेव और अजीत सिंह बाबू के कंधे पर है। आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में आयोजित प्रादेशिक क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम चुनी जाएगी।

जनपद बलिया के श्रीशिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीकादेवरी नगपुरा की व्यायाम शिक्षक करिश्मा वार्ष्णेव और कमरिया बाबा उमावि देवलवीर के व्यायाम शिक्षक अजीत सिंह बाबू प्रदेश की अंडर 19 महिला टीम चुनेंगी। मैनपुरी जिले में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडल की टीमें एक दुसरे से भिड़ेंगी और चयनकर्ता इन्हीं खिलाड़ियों में से प्रदेश की टीम का चयन करेंगे। चयनकर्ताओं की सूची में बलिया के दो अध्यापकों सहित मिर्जापुर के गुलाम साबिर भी हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल चयन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।  प्राचार्य डा. भीमराव अंबेडकर विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान ने इस आशय का पत्र जारी किया है। करिश्मा वार्ष्णेव और अजीत सिंह बाबू को मिली इस जिम्मेदारी से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। करिश्मा और अजीत को बधाई देने का सिलसिला जारी है। प्रदेश टीम का चयन 15 व 16 नवंबर की प्रतियोगिता में ही होना है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking