Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

स्व. विनोद राय की बेटी का कन्यादान कर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रचा एक अनूठा इतिहास

-समर्पण का भाव

-नरही थाना में 08 वर्ष पहले उपेंद्र तिवारी के धरना में चली गोली से शहीद हुए थे विनोद राय

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नरही थाना काण्ड में शहीद विनोद राय की बड़ी पुत्री प्रिया का सपत्नीक कन्यादान कर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने समर्पण का अनूठा भाव प्रस्तुत किया। सभी राजनीति करने वालों को सन्देश दिया की हर कीमत पर कार्यकर्ता के लिए समर्पित रहना ही चाहिए।

वर्ष 2016 में 12 अगस्त को धरना के दौरान पुलिसिया तांडव में दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए यहां तक कि पुलिसिया तांडव का शिकार भाजपा विधायक  उपेंद्र तिवारी भी हुए और विनोद राय की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई थी। उस समय सूबे में सपा की सरकार थी और भाजपा कार्यकर्ता आये दिन प्रताड़ना झेल रहे थे। बावजूद इसके उपेंद्र तिवारी ने कभी हार नही मानी और कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहे। उन्होंने समय वादा किया था कि भले ही विनोद राय स्वर्गवासी हो गए लेकिन मैं इनकी पुत्रियों को कभी अनाथ नहीं होने दूंगा। पुत्री का कन्यादान कर यह सिद्ध कर दिया कि कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। उनके अंदर समर्पण का भाव है। स्व. विनोद राय के पुत्री का पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा सपत्नीक कन्यादान की साक्षी विधायक बांसडीह केतकी सिंह, नारद राय पूर्व मंत्री, राम गोविंद चौधरी पूर्व मंत्री, धनन्जय कनौजिया पूर्व विधायक, वंश नरायण राय वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पीसीएस अधिकारी समेत दर्जनों दर्जनों जानी मानी हस्तियां बनी। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोपाल राय ने वैवाहिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को भव्यता प्रदान की।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking