Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

आरके मिशन स्कूल सागरपाली में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस दिवस

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : आरके मिशन स्कूल सागरपाली में विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इसी क्रम में क्रिसमस दिवस के अवसर पर  जोश एवं उत्साह के साथ ईसा मसीह के जन्म दिवस का आयोजन कार्यक्रम के रूप में किया गया। 

कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र सम्मिलित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ कक्षा चौथी की छात्रा दीक्षा सिंह के सस्वर भाषण से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात अनुष्का सिंह ने इंग्लिश स्पीच के माध्यम से जीसस क्राइस्ट के जीवन पर प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक चंद्रलोक वर्मा के नेतृत्व में समूह गान” मसीहा आया है “का आयोजन किया गया था, छात्रा भारती राय, शांभवी, स्मृति, जोया, संस्कृति, श्रेया इत्यादि सम्मिलित थी। छात्राओं के मधुर गायन से पूरा विद्यालय संगीतमय प्रतीत हो रहा था। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कक्षा सातवीं के छात्र अमायरा खान एवं आराध्या भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रीता देवी ,रीता त्रिपाठी , मनीषा सिंह ,ऐश्वर्या पांडे एवं श्वेता सिंह द्वारा किया गया था। मंच सज्जा का कार्य कला शिक्षिका श्वेता वर्मा ने किया। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सबको क्रिसमस की बधाइयां दी, एवं कहा कि हम सभी को मिलजुल कर सभी धर्म एवं धार्मिक त्योहारों को निष्ठा भाव से मनाना चाहिए तभी वसुधैव कुटुंबकम का स्वप्न साकार होगा। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने सांता को गले लगाते हुए सबको क्रिसमस की बधाइयां दी एवं कहा कि हमें बिना किसी भेदभाव सभी धार्मिक त्योहारों का आयोजन करना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि सभी धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव एकजुट होकर मानव प्रेम, सदाचार, धार्मिक सहिष्णुता और मानवीय गुणों के विकास पर बल दें। कार्यक्रम के दौरान प्रशांत मौर्य, धर्मेंद्र वर्मा, संजीव सिंह, राकेश चौबे, अंजनी प्रजापति, पैट्रिसिया ठाकुर, सुलक्षणा तिवारी इत्यादि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

नन्हे- मुन्हों का स्वांग, यीशु का गुणगान

कक्षा नर्सरी से यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने सांता के वेशभूषा में सजकर जब मंच पर उतरे तो विद्यालय का वातावरण शोभायमान प्रतीत हो रहा था। अपने समूह नृत्य से इन बच्चों ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। जिसमें पीहू, श्रेया, कर्मवीर, अनुराग, यश्वी आरव, कृष्णा, प्रत्यूष, मृत्युंजय, बेबी, समृद्धि, विहान, अंश, सोनी, इत्यादि छात्र छात्राएं सम्मिलित थे।

सेंटा क्लाज का आगमन

कक्षा 11वीं का छात्र साहिल ने विद्यालय के चौथे मंजिल से बच्चों को चॉकलेट, खिलौने एवं गुब्बारे लूटाते हुए शिक्षिका नसीम फातिमा के साथ प्रांगण में प्रवेश किया तो पूरा विद्यालय हर्षोल्लास के साथ करतल ध्वनि से सेंटा बने उसे बच्चे का स्वागत किया। सांता बने उस छात्र ने प्रांगण में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं पर चॉकलेट एवं खिलौनो का बारिश करते हुए मंच पर मंचासीन हो नृत्य के माध्यम से सबका मन मोह लिया। पूरा विद्यालय उत्साहित एवं आनंदित प्रतीत हो रहा था।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking