अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प संग सिकंदरपुर भाजपा बूथ सम्मेलन सम्पन्न

-भारतीय जनता पार्टी
-पेट स्वर से सभी ने संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
-मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ हुआ समापन

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन का भव्य आयोजन बुधवार को तुलसी पैलेस में किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाते हुए आगामी चुनावों की रणनीति पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देना रहा।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर सक्रियता ही पार्टी की लगातार सफलता का आधार है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से घर-घर संपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। बूथ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन, जनसंपर्क और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया। सम्मेलन में नवानगर, खेजुरी, पंदह एवं सिकंदरपुर मंडलों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद राय, मंडल अध्यक्ष क्षितिज प्रताप सिंह, आकाश तिवारी, अरून्जय चौहान, चंद प्रकाश राय ‘चंदन’, मंडल प्रभारी मनोरमा गुप्ता, पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण, शक्ति केन्द्र संयोजक/प्रभारी, बूथ अध्यक्षगण, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं सम्मानित उपस्थित जन उपस्थित रहे।