![](https://balliasamachar.in/wp-content/uploads/2025/01/1002442933.jpg)
शशिकांत ओझा
बलिया : परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के हितार्थ और प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था को पूरे विश्व में उत्कृष्ट तरीके से प्रस्तुत करने, एक सूत्र में पिरोने की व्यवस्था है। बच्चों के अराउंड डेवलपमेंट हेतु प्रयत्नशील निपुण भारत सोशल अवेयरनेस ग्रुप जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश अपने 8000 विद्यालयों में 26 जनवरी 2025 को ऑनलाइन डांसिंग कंपटीशन कर रहा है। इस कंपटीशन के लिए अंतरराष्ट्रीय जज पैनल बना है। बलिया जिले की पीएमश्री विद्यालय अमृतपाली की उत्कृष्ट अध्यापिका राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रतिमा उपाध्याय “पीहू” भी जज जजमेंट पैनल के तौर पर चयनित हैं। प्रतिमा उपाध्याय पीहू की इस उपलब्धि पर सभी ने बधाई संदेश प्रेषित किया है। इस प्रतियोगिता मे दस से भी अधिक देश के बच्चे प्रतिभाग कर रहे है।
![](https://balliasamachar.in/wp-content/uploads/2025/01/1002442611-768x1024.jpg)