अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने सांसद नीरज संग फहराया झंडा

-भाजपा स्थापना दिवस
-सैकडों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद, खूब लगा जिंदाबाद का नारा

-जिलाध्यक्ष और सांसद ने मीडिया से की वार्ता, बताया भाजपा की उपलब्धि


शशिकांत ओझा


बलिया : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व सांसद नीरज शेखर ने पार्टी का झण्डा फहराया।


इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का स्थापना हुई। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अपनी विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हमारे वैचारिक और संगठनात्मक संबंध हैं। भाजपा का आरंभ काफी कठीनाई वाला रहा है। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या के बाद भाजपा को महज दो सीटें मिली थी लेकिन आज भाजपा ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई। यही नहीं 19 राज्यों में भाजपा सहयोगियों या‌ बिना सहयोगी की सरकार में है। पार्टी की सबसे बड़ी महत्ता यह है कि सभी सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले कार्यकर्ता पार्टी के बड़े पदों पर हैं। यह विशेषता भाजपा को दुसरे दलों से अलग करती है। भाजपा में अलग अलग प्रकोष्ठ है, जिसके माध्यम से हर वर्ग के लिए काम होता है। युवाओं के लिए भाजपा युवा मोर्चा है। आज सभी ब्लाकों में मण्डल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष हैं। यही नहीं महिला मोर्चा, किसान मोर्चा भी अपनी टीम बना चुकी है। प्रदेश के सभी 1018 मण्डल में टीम गठित कर एक बड़ी टोली कार्यरत हैं। आज प्रदेश में तीन करोड़ प्राथमिक तथा दो लाख पचास हजार लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। कहा कि आज 162459 बूथ है और प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 17 सदस्यती बूथ समिति कार्य कर रही है। कहा कि एक लाख पच्चीस हजार बूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी जाती है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 2205500 नए‌ आयुष्मान भारत कार्ड, 161699 उज्ज्वला कनेक्शन, 272252 जीवन ज्योति बीमा के द्वारा भाजपा सीधे आम लोगों के सम्पर्क में रहती है। नगरीय क्षेत्र में 385533 उज्ज्वला, 387490 आयुष्मान भारत कार्ड और 358000 पीएम स्वनिधि योजना के द्वारा भाजपा हर क्षेत्र के लोगों के साथ संपर्क में रहती है। कुंभ से लगायत किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता पुरे मनोयोग के साथ लगते हैं। संगम का जल उपलब्ध कराकर भाजपा के कार्यकर्ता अभिभुत है। कहा कि प्रदेश में अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टांलरेंस है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के 15 करोड़ गरीबो को राशन दिया जा रहा है। प्रदेश में 7.5 लाख सरकारी नौकरी मिली। प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज का स्थापना के साथ सभी कमीश्नरी में एक विश्वविद्यालय का कार्य चल रहा है। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि भाजपा ने जो भी कहा वह कर के दिखाया। कश्मीर में 370 खत्म किया गया, राम मंदिर का निर्माण तथा त्रिपल‌ तलाक उदाहरण है। आज पुरा विश्व भाजपा की सरकार की सरकार की सराहना कर रहा है। महाकुंभ में देश विदेश से 66.30 करोड़ श्रद्धालु ने संगम में डुबकी लगाई। इस मौके पर नीरज शेखर, बब्बन सिंह रघुवंशी, सुरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार डम्पू, आलोक शुक्ला, अरुण सिंह, अशोक यादव, सतबीर सिंह, पंकज सिंह, नितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।