अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

780वीं रैंक के साथ राज गौरव ने जेईई एडवांस में मारी बाजी, जिले को किया रौशन

शशिकांत ओझा


बलिया : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी की जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट सोमवार को घोषित हुआ। आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जेएनसीयू से सटे गांव बसंतपुर निवासी राज गौरव सिंह ने ऑल इंडिया में 780वीं रैंक (सामान्य) लाकर अपने जिले का नाम रौशन किया है। राज गौरव की सफलता से घर-परिवार ही नहीं, नाते- रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।


इसी वर्ष 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उतीर्ण करने वाले राज गौरव सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.979 परसेंटाइल तथा सामान्य वर्ग में 397 वीं रैंक के साथ उपलब्धि हासिल की थी। राज गौरव सिंह के पिता डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है, जबकि मां रेनू सिंह गृहिणी हैं। राज गौरव सिंह के बाबा डा. गजेंद्र पाल सिंह (पूर्व प्राचार्य कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया) एवं चाचा दुष्यंत कुमार सिंह तथा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राज गौरव शुरू से मेधावी छात्र रहा है। प्राथमिक शिक्षा सूर्यबदन विद्यापीठ बसन्तपुर से प्राप्त करने वाले राज गौरव की 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई गोरखपुर जनपद से की है।