अन्य

बिहार में अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव

-बिहार विधानसभा चुनाव 2025
-केंद्रीय मंत्री, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मिथिला के सम्मान पाग से सम्मानित कर दी जिम्मेदारी

शशिकांत ओझा

बलिया : बिहार के विधानसभा चुनाव में बलिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव भी अपने राजनीतिक हुनर का जलवा दिखाएंगे। शनिवार को बिहार चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संजय यादव को मिथिला के सम्मान पागल देकर आशीष तथा जिम्मेदारी सौंपी।


भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में बहुत पहले से अच्छी पकड़ रखने वाले सिकंदरपुर के पूर्व विधायक और बलिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव को पार्टी हमेशा अलग अलग स्थानों पर परखती रहती है। संजय यादव भी सदैव पार्टी के निर्देश पर खरा उतरने का प्रयास भी करते हैं और खरा उतरते ही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बिहार में कमल खिलाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय मंत्री) शनिवार को दरभंगा में पूर्व विधायक संजय यादव को मिथिला का सम्मान पाग से सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया तथा कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी। धर्मेंद्र प्रधान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को संजय यादव पूर्व विधायक ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए खुद को बिहार चुनाव में झोंक दिया है। अब लगता है संजय यादव पूर्व विधायक के राजनीतिक हुनर का जलवा बिहार में भी दिखेगा। जहां भी संजय यादव ताकत लगाएंगे वहां भाजपा निश्चित तौर पर विजय होगी।