अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

स्व. जगदीश सिंह पहलवान स्मृति चेतक प्रतियोगिता में किन्नर रुबी के घोड़े का जलवा

-भव्य आयोजन
-बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा. सुषमा शेखर ने दिखाई हरी झंडी
उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों ने लिया इस आयोजन का मजा

शशिकांत ओझा

बलिया : नेशनल हाईवे 31 के चितबड़ागांव मोड़ पर रविवार को हर वर्ष की भांति स्व. जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में चेतक प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्जनों घोड़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा सुषमा शेखर ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में कुशीनगर जनपद के किन्नर रुबी के दो घोड़ों ने जलवा दिखा लोगों का दिल और शील्ड और पुरस्कार जीता।

पहले चक्र छक्कड़ी (छोटे घोड़े) की रेस में रुबी किन्नर (कुशीनगर यूपी) का घोड़ा प्रथम, बिट्टू यादव (भोजपुर, बिहार) का घोड़ा द्वितीय और विशाल यादव (चंदौली यूपी) का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। दो दांत वाले घोड़ों की दौड़ में अजय सिंह (बक्सर, बिहार) का घोड़ा प्रथम, रुबी किन्नर (कुशीनगर, यूपी) का घोड़ा द्वितीय और शिवम राय (नरही, बलिया, यूपी) का घोड़ा तृतीय रहा। वहीं पट्ठा घोड़ों की रेस में रुबी किन्नर (कुशीनगर, यूपी) का घोड़ा प्रथम, अजय सिंह (बक्सर, बिहार) का घोड़ा द्वितीय, रणजीत सिंह (बलिया, यूपी) का घोड़ा तृतीय और अजय सिंह का ही एक अन्य घोड़ा चतुर्थ स्थान पर रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा शिखर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सानंद सिंह, राहुल राय (ब्लॉक प्रमुख रेवतीपुर), अवधेश राय (ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदाबाद), बृजेंद्र सिंह (ब्लॉक प्रमुख बाराचवर), देवनारायण सिंह, एवं अभिराम सिंह दारा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा शेखर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर रहे घोड़े के मालिक को फ्रीज, द्वितीय को वॉशिंग मशीन और तृतीय को वॉटर कूलर प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्व. जगदीश सिंह पहलवान के पौत्र विवेक सिंह और आशीष सिंह ने किया, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।