अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर माल्देपुर घाट प्रशासन ने किया प्रतिबंधित

शशिकांत ओझा


बलिया : कार्तिक पूर्णिमा, मौनी आमावस्या के पर्व पर स्नान को लेकर माल्देपुर गंगा नदी घाट पर स्नान स्थल का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि पूर्व में जहां स्नान होता था वह स्थान सुरक्षित नहीं है इसलिए प्रशासन ने माल्देपुर घाट को प्रतिबंधित किया।


थानाध्यक्ष फेफना, बीडीओ हनुमानगंज, बीडीओ गड़वार व नगर पालिका परिषद के टीम के एक साथ निरीक्षण किया तो पाया कि जहां पूर्व में स्नान होता था वहां पर बाढ़ खण्ड द्वारा बोल्डर, कटर व खुदाई करके निर्माणाधीन कार्य चल रहा है। उक्त स्नान घाट के बगल स्नानार्थियों के स्नान के लिए नाव से पानी की गहराई चेक किया गया तो 02 फीट, 03 फीट, 04 फीट, 05 फीट के बाद काफी गहरा पानी होने के कारण और पर्याप्त स्नान घाट नहीं होने के कारण और किसी अनहोनी होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए माल्देपुर घाट पर स्नान को प्रतिबंधित किया गया। अब कार्तिक पूर्णिमा और मौनी अमावस्या पर यहां कोई श्रद्धालु स्नान नहीं करेंगे।