अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने अपनी माता-पिता की स्मृति में आयोजित किया स्मृति दिवस

-पैतृक गांव कुसौरा में आयोजन
– उपस्थित हजारों ने अर्पित की पुष्पांजलि, आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
-पूर्व मंत्री राजधारी, राजेश सिंह, अशोक पाठक सहित सभी ने योगेश्वर सिंह की सराहना की

शशिकांत ओझा


बलिया : लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर के वरिष्ठ समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने अपने पैतृक गांव कुसौरा में अपनी माता-पिता की स्मृति में भव्य स्मृति दिवस आयोजित किया। कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित हुए। सभी ने योगेश्वर सिंह के माता-पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्मृति दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। उपस्थित सभी ने प्रसाद भी ग्रहण किया।


विधानसभा क्षेत्र बांसडीह के कुसौरा में गुरुवार को बड़ा रमणीक माहौल रहा। लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के बरिष्ठ समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने स्मृति दिवस आयोजित किया था। स्मृति दिवस पर योगेश्वर सिंह अपने माता-पिता को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। योगेश्वर सिंह द्वारा आयोजित स्मृति दिवस में जनपद भर ही नहीं पूर्वांचल भर से लोग पहुंचे। सभी लोगों ने पूजन अर्चन के बाद योगेश्वर सिंह के पिताजी रामेश्वर सिंह और माताजी मनतूरनी देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी रवाना हुए। स्मृति दिवस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी, राजेश सिंह, अजय राय मुन्ना, लल्लन बैसाखी, अशोक सिंह, हरेंद्र सिंह, अशोक पाठक, भाजपा नेत्री रीना राव, मनोज दूबे सहित हजारों लोग मौजूद रहे। समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने भाइयों कामेश्वर सिंह, दिनेश्वर सिंह, सुमेश्वर सिंह के साथ सभी की आगवानी की।