

-विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता
-मिर्जापुर के सनबीम एकेडमी नालेज पार्क विद्यालय में आयोजित थी प्रतियोगिता
-प्रबंध निदेशक इंजिनियर तुषार नंद ने उपविजेता टीम को दी शुभकामनाएं

शशिकांत ओझा
बलिया : सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्ज़ापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-14 के फाइनल मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव की टीम विजेता होने से तो चूक गई पर उप विजेता (रजत पदक) का गौरव अपने नाम दर्ज किया।


फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने कड़ी चुनौती पेश करते हुए कुल 04 गोल दागे। हालांकि, संस्कार पब्लिक स्कूल, सकरा की टीम ने अपनी उत्कृष्ट रणनीति और बेहतरीन तालमेल के बदौलत कुल 07 गोल करते हुए मैच और खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। संस्कार पब्लिक स्कूल की ओर से स्टार खिलाड़ी अंकिता कुशवाहा और रितिका यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए 2-2 गोल दागे और जीत में मुख्य भूमिका निभाई। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषार नंद, प्रधानाचार्य अजीत सिंह, इंचार्ज अरविंद चौबे , नीतू मिश्रा ने पूरी टीम और खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी। टीम के शानदार प्रदर्शन के पीछे मार्गदर्शकों की अहम भूमिका रही। ईस्ट जोन प्रतियोगिता में उप विजेता टीम के कोच मनोज कुमार पाण्डेय, शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव रहे। प्रबंध निदेशक और प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना की।



