
-तैयारी बड़े धार्मिक अनुष्ठान की
-वेद माता गायत्री की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठान का होगा भव्य वार्षिकोत्सव भी
-डा जनवरी से चार जनवरी तक गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट परिसर में आयोजन

शशिकांत ओझा
बलिया : नव वर्ष के आगाज पर 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव की सफलता के लिए गायत्री परिवार का घर-घर संपर्क अभियान प्रारंभ हो गया है। आयोजन एक जनवरी से चार जनवरी तक गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट पर होगा।

एक जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट, गंगा जी मार्ग पर होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए व्यवस्थापक विजेंद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में घर- घर सघन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आत्म कल्याण, परिवार कल्याण, समाज कल्याण व विश्व कल्याण के लिए होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगरा व सीयर ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों का भ्रमण करते हुए आमंत्रण पत्र दिया गया। ब्लाक के प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक घरों तक निमंत्रण पत्र देकर के यज्ञ व अखंड जप में निर्धारित तिथि पर भागीदारी बनाने हेतु जिम्मेदारियां न्याय पंचायत स्तर पर दें, इसकी व्यवस्था बनाई गयी। इस क्रम में कुरेजी, नगरा, छितौना, लहसनी, परशुरामपुर, मलप, उपास बांध, अंवराई, तिरनई मौला राय, बरौली, रामपुर मड़ई, सिउरी प्रेमरजा, कमरौली, बिल्थरारोड आदि गांवों समेत बाजार में सघन अभियान चलाया गया।





