
-जिले की एक और उपलब्धि
-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जताया केंद्रीय परिवहन मंत्री का आभार

शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद बलिया के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। फेफना से माल्देपुर तक की सड़क फोरलेन होगी। बलिया के माल्देपुर से फेफना तक लगभग 12.5 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण को मंजूरी मिली।

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद हाल ही में प्रस्तावित मऊ–फेफना फोरलेन के माध्यम से मऊ और बलिया सीधे फोरलेन नेटवर्क से जुड़ जाएंगे, जिससे आवागमन तेज, सुगम और सुरक्षित होगा तथा व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही गाज़ीपुर से मांझी तक लगभग ₹300 करोड़ की लागत से सड़क के चौड़ीकरण परियोजना को भी माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जनपद बलिया के समग्र विकास को नई गति मिलेगी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को नया आयाम प्राप्त होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा जनहितकारी परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद बलिया की जनता की ओर से हार्दिक आभार जताया।




