अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

“करिश्मा” के हाथों मेडल पाकर चहके विहान विद्यापीठ के नन्हें होनहार

विद्यालयी खेल गतिविधि
विहान विद्यापीठ के वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन
-एसजीएफआई यूपी बालिका क्रिकेट कोच करिश्मा वार्ष्णेय रहीं मुख्य अतिथि
-प्रधानाचार्य सीके सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन

शशिकांत ओझा

बलिया : विहान विद्यापीठ के त्रि-दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन शनिवार को हुआ। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि करिश्मा वार्ष्णेय ने मेडल प्रदान किया। करिश्मा वार्ष्णेय के हाथों मेडल पाकर विद्यालय के नन्हें होनहार चहकते दिखे। प्रधानाचार्य सीके सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया।

 

तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन शनिवार को हुआ। कड़कड़ाती ठंड में भी बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बच्चों ने पूरे मनोयोग से अपने अपने हिस्से के खेलों में सहभाग किया‌। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीका देवरी नगपुरा की गेम टीचर करिश्मा वार्ष्णेय के विद्यालय परिसर में दाखिल होते ही विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने गीत गाकर भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय के कक्षा सात की छात्राओं और छोटे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में तीन दिन अपने अपने खेल में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य सीके सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय के छात्रों के खेल की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि करिश्मा वार्ष्णेय का भी स्वागत किया।

प्रधानाचार्य ने छात्रों को करिश्मा वार्ष्णेय के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि करिश्मा वार्ष्णेय ने कहा कि एकेडमी के संग स्पोर्ट्स को भी लेना सुखमय भविष्य के लिए आवश्यक है। खेल से शरीर और मन का सर्वांगीण विकास होता है। करिश्मा वार्ष्णेय ने खिलाड़ियों को अपना शुभाशीष दिया। मुख्य अतिथि ने खो-खो फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य पंकज उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। समापन समारोह का संचालन राधा और रिया ने संयुक्त रूप से किया।