अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चितबड़ागांव को तहसील बनाने की मांग विधायक संग्राम यादव ने उठाई

-विधानसभा सदन में
-कहा फेफना के अतिरिक्त जनपद में सभी विधानसभा क्षेत्रों में है तहसील

शशिकांत ओझा

बलिया : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव ने विधानसभा में चितबड़ागांव को तहसील बनाने की मांग की है। विधायक ने विधानसभा सदन में बजट सत्र में चर्चा के दौरान क्षेत्र की समस्याओं सहित चितबड़ागांव को तहसील और फेफना को ब्लाक बनाने की मांग की।

विधायक संग्राम सिंह यादव ने सदन में इन दो लाइनें पढ़ अपनी बात शुरू की। कहा तुम्हारी फ़ाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ऐ आंकड़े झूठे हैं दावा किताबी है। विधायक ने कहा अधिष्ठाता महोदय मैं बलिया जनपद के फेफना विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आया हूं। लगभग यहां से पूर्व में आने वाले सभी विधायक मंत्री भी रहे हैं। कहा बलिया में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में में बेल्थरा तहसील है। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सिकंदरपुर तहसील है। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में बांसडीह तहसील है। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में बैरिया तहसील है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में रसड़ा तहसील है। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में बलिया तहसील है। सिर्फ फेफना विधानसभा क्षेत्र ही वंचित हैं।

फेफना विधानसभा क्षेत्र में भी एक तहसील की आवश्यकता है। मैं सदन में मांग करता हूं कि फेफना विधानसभा क्षेत्र में भी तहसील स्थापित की जाए। विधायक ने चितबड़ागांव को तहसील बनाने की मांग की। विधायक ने क्षेत्र की अन्य मांगों को भी सदन में रखा। विधायक ने निर्भया के गांव मेढौरा कला में जाने वाली सड़क सहित दर्जन भर से अधिक सड़कों का जिक्र सदन में किया। विधायक ने फेफना को ब्लाक बनाने की मांग भी सदन में रखी।