अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

छपरा से बलिया होकर गोरखपुर जाने के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन

-होली स्पेशल ट्रेन
-एक मार्च से 31 मार्च तक चलेगी सप्ताह में पांच दिन
-गुरुवार और रविवार को नहीं चलेगी यह विशेष ट्रेन

शशिकांत ओझा

बलिया : होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन ने छपरा से बलिया होकर एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विशेष होली स्पेशल ट्रेन एक मार्च से 31 मार्च तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी। गुरुवार और रविवार को यह ट्रेन संचालित नहीं होगी। विशेष ट्रेन का नंबर रेल प्रशासन ने 05125 और 05126 जारी किया है। छपरा, बलिया गोरखपुर कैंट होली अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 01 से 31 मार्च, 2026 तक सप्ताह में 05 दिन (बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) 23 फेरों के लिए निर्धारित हुआ है।

05125 छपरा-गोरखपुर कैंट होली अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा से 04.15 बजे प्रस्थान कर बकुल्हा से 04.40 बजे, सुरेमनपुर से 04.57 बजे, दल छपरा से 05.05 बजे, रेवती से 05.12 बजे, सहतवार से 05.24 बजे, बलिया से 05.50 बजे, फेफना से 06.04 बजे, इन्दारा से 07.30 बजे, भटनी से 09.00 बजे तथा देवरिया सदर से 09.25 बजे छूटकर गोरखपुर कैंट 10.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05126 गोरखपुर कैंट-छपरा होली अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर कैंट से 16.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 17.37 बजे, भटनी से 18.07 बजे, इन्दारा से 20.25 बजे, फेफना से 21.12 बजे, बलिया से 21.35 बजे, सहतवार से 21.57 बजे, रेवती से 22.09 बजे, दल छपरा से 22.17 बजे, सुरेमनपुर से 22.27 बजे तथा बकुल्हा से 22.42 बजे छूटकर छपरा 23.10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जाएंगे।