अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

…क्या होली मिलन के बहाने 06 मार्च को परिवहन मंत्री के विरुद्ध चुनावी ताल ठोकेंगे आनंद स्वरूप!

-पब्लिक में चर्चा
-2822 में बैरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें आनंद स्वरूप का रुख बलिया नगर में फिर
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रथम कार्यकाल में राज्य मंत्री रहे आनंद स्वरूप शुक्ल
-वर्तमान में बलिया नगर विधानसभा से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह हैं विधायक

शशिकांत ओझा

बलिया : होली पर्व में ही इन दिनों मिशन 2027 बलिया में दिखने लगा है। राजनीतिक दलों के लोग होली मिलन समारोह आयोजित कर रहे हैं। बलिया नगर विधानसभा में प्यार सौहार्द के इस पर्व में आपसी जंग दिख रही है। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल 6 मार्च को बलिया में होली मिलन समारोह सहभोज कार्यक्रम कर रहे हैं। आनंद स्वरूप शुक्ल की तैयारियों और होर्डिंग को देख पब्लिक में बड़ी चर्चा है। लोग कह रहे हैं कि पूर्व मंत्री होली मिलन के बहाने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विरुद्ध चुनावी ढाल ठोकेंगे। कार्यक्रम को पूरी तरह राजनीतिक माना जा रहा है। देखना है परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इस आयोजन को किस तरह देखते हैं।

विधानसभा चुनाव 2017 में बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से आनंद स्वरूप शुक्ल चुनाव जीते और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी बने। गाजीपुर के प्रभारी मंत्री के रुप में भी सेवा दिए। विधानसभा चुनाव 2022 में वे अपनी सीट बचा नहीं पाए। भाजपा ने टिकट दिया जरुर पर विधानसभा क्षेत्र बैरिया से। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से दयाशंकर सिंह को टिकट मिला। दयाशंकर सिंह चुनाव जीते और वर्तमान में परिवहन मंत्री हैं। आनंद स्वरूप शुक्ल बैरिया से चुनाव हार गए। आनंद स्वरूप शुक्ल ने खुद खुद को बैरिया से अलग कर लिया और फिर बलिया नगर विधानसभा में टहलने लगे। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल वर्तमान मंत्री दयाशंकर सिंह के समक्ष टिकट की चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। इस बार आनंद स्वरूप शुक्ल ने होली मिलन समारोह बहुत बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। 6 मार्च को सतीश चंद्र कालेज के खेल मैदान में आयोजन है। तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। लोगों में चर्चा है कि आनंद स्वरूप शुक्ल होली मिलन के बहाने दयाशंकर सिंह के विरुद्ध चुनावी ताल ठोकेंगे। दयाशंकर सिंह जो भाजपा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत रखते हैं देखना रोचक होगा कि क्या आनंद स्वरूप दयाशंकर सिंह का टिकट काटने में सफल होंगे। देखना यह भी रोचक होगा कि परिवहन मंत्री पूर्व मंत्री के इस आयोजन का जवाब कैसे देते हैं।