



बलिया। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का जनपद आगमन पर वरिष्ठ सपा नेता नगर पालिका परिषद निषिध श्रीवास्तव निशु के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
सपा नेता ने नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री निशु को आश्वस्त किया की 2022 में सपा की सरकार बनते ही आपके नगर में विकास की धारा बाहेगी । सपा नेता श्री निशू ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भरपूर प्रयास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। स्वागत करने वालों में मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश पटेल, सूरज, मुन्ना यादव, अंकित सोनी, संजय, दीपक सैनी, अजय कुशवाहा, सुमित श्रीवास्तव व दर्जनों लोग शामिल रहे।